Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर एक्टिव
Saurabh Pandey | May 5, 2025 | 01:53 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 की ओरिजनल आधिकारिक मार्कशीट जल्द ही संबंधित स्कूलों में उपलब्ध होंगी, जहां से विद्यार्थी इसे प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा के लिए 14 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in या mahahsscboard.maharashtra.gov.in के माध्यम से अपना एचएससी रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमएसबीएसएचएसई बोर्ड ने रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है।
महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) बोर्ड के नतीजे चेक करने के लिए छात्रों को अपनी मां के पहले नाम और सीट नंबर की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र एचएससी (12वीं) रिजल्ट 2025 मार्कशीट में छात्र का नाम, बोर्ड का नाम, माता का नाम, स्ट्रीम, कुल अंक प्राप्त, प्रतिशत, योग्यता की स्थिति और अन्य विवरण शामिल होंगे।
इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा है। सभी डिवीजनों में कोंकण में सबसे ज़्यादा 96.74% छात्र पास हुए, जबकि लातूर में सबसे कम 89.46% छात्र पास हुए हैं।
Maharashtra HSC Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in पर जाएं।
- अब ‘महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद दिए गए विकल्पों में से एचएससी (कक्षा 12) चुनें।
- अब एडमिट कार्ड में दर्ज अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करें।
- अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- अब महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें।
Maharashtra HSC Result 2025: मार्क वेरिफिकेशन
जो छात्र महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने अंकों के पुन: सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बोर्ड 6 से 20 मई तक अंकों का सत्यापन शुरू करेगा। अंकों के सत्यापन के लिए छात्रों को प्रति विषय 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
Maharashtra HSC Board Result: पूरक परीक्षा डेट्स जल्द
इसके साथ ही जो छात्र महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, वे पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं, जो 7 जुलाई से शुरू होंगी। बोर्ड महाराष्ट्र एचएससी 2025 पूरक परीक्षा तिथियों की घोषणा जून 2025 में करेगा।
Maharashtra Board Result 2025: विद्यार्थियों के आंकड़े
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2025 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.88% है। रिजल्ट स्टैटिक्स डेटा के अनुसार, कुल 14,27,085 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,17,969 इसके लिए उपस्थित हुए, जबकि 1,302,873 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल