Maharashtra Hindi Row: सीएम ने कहा- मुद्दे का अध्ययन करने के लिए बनाई जाएगी समिति, छात्र हित में होगा फैसला
Press Trust of India | July 1, 2025 | 08:42 AM IST | 1 min read
सीएम देवेंद्र फडणवीस की महाराष्ट्र सरकार ने पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने के विरोध के बीच ‘त्रि-भाषा’ नीति पर जारी आदेश रद्द किया है।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को कहा कि एक समिति यह तय करेगी कि राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से हिंदी सहित कोई तीसरी भाषा शुरू की जाए या नहीं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा, न कि किसी तरह के राजनीतिक दबाव में।
महाराष्ट्र सरकार ने पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने के विरोध के बीच ‘त्रि-भाषा’ नीति पर जारी आदेश रद्द किया है। सरकार ने कहा है कि नई समिति यह बताएगी कि पहली कक्षा या बाद में हिंदी या तीसरी भाषा पढ़ाई जा सकती है या नहीं।
फडणवीस ने कहा कि त्रिभाषा नीति पर आदेश वापस लेना अहं का विषय नहीं है। उन्होंने बताया कि यह नीति उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान स्वीकार की गई जब उनके नेता ने पहली से 12वीं तक हिंदी अनिवार्य करने की सिफारिश की।
Also read Maharashtra Hindi Controversy: हिंदी ‘थोपे’ जाने के खिलाफ मिलकर प्रदर्शन करेंगे राज और उद्धव ठाकरे
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसी निर्णय को उनके मंत्रिमंडल में भी मंजूरी दी गई थी। जैसी की उम्मीद थी, ठीक वैसे ही वह बाद में अपनी बात से पलट गए थे। उद्धव ठाकरे हिंदी भाषा के खिलाफ हैं। पलटूराम नाम उन पर खूब जंचता है।’’
उद्धव और राज ठाकरे के संभावित मेल-मिलाप पर फडणवीस ने कहा कि अगर दोनों साथ आते हैं तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उद्धव ठाकरे अपना रुख स्पष्ट करें, और अगर दोनों फिर एक हों तो उन्हें आपत्ति नहीं है।
अगली खबर
]UP School Closed: वंचित वर्गों से शिक्षा का अधिकार छीनने वाला है भाजपा का विकास मॉडल - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ स्कूल बंद करना नहीं है, बल्कि संविधान में दिए गए शिक्षा के अधिकार और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के उस ऐतिहासिक कानून पर सीधा हमला है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम