Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन के लिए पहली मेरिट सूची जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 28, 2025 | 05:55 PM IST | 1 min read
सीट आवंटित उम्मीदवारों को 27 जून से 3 जुलाई के बीच दस्तावेजों के सत्यापन और शुल्क का भुगतान करने के लिए आवंटित जूनियर कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने आज यानी 26 जून को फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYJC) या कक्षा 11 में एडमिशन के लिए सीएपी राउंड 1 की पहली अलॉटमेंट लिस्ट/मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाकर महाराष्ट्र एफवाईजेसी 1st मेरिट लिस्ट जांच सकते हैं।
सीट आवंटित उम्मीदवारों को 27 जून से 3 जुलाई के बीच दस्तावेजों के सत्यापन और शुल्क का भुगतान करने के लिए आवंटित जूनियर कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। आवंटित स्कूल सत्यापन के आधार पर छात्रों का प्रवेश स्वीकार, अस्वीकार या रद्द कर देंगे। यह सुविधा कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध है।
महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन 2025 के तहत आवंटित जूनियर कॉलेज के विवरण की जांच के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग ने महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन 1st सीट अलॉटमेंट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। अगले राउंड के लिए पंजीकरण 4 जुलाई, 2025 से शुरू होंगे।
Also read KIUG 2025: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए जयपुर तैयार, नवंबर में होगा आयोजन
नोटिस के अनुसार, “यदि छात्र अपने आवंटन से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे मौजूदा राउंड में प्रवेश की पुष्टि किए बिना अगले राउंड की प्रतीक्षा कर सकते हैं। यदि कोई सीट आवंटित नहीं की जाती है, तो उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार सीट आवंटन के अगले राउंड की प्रतीक्षा करनी चाहिए।”
इस साल कुल 9,435 जूनियर कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूलों ने दाखिले के पहले राउंड के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 21,23,040 सीटें हैं। इनमें से 18,97,526 सीटें सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के तहत उपलब्ध हैं तथा 2,25,514 सीटें विभिन्न कोटा के तहत आरक्षित हैं।
Maharashtra FYJC Admission 2025: पहली मेरिट लिस्ट कैसे जांचें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके महाराष्ट्र एफवाईजेसी मेरिट लिस्ट जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
- होमपेज पर “लॉगिन” पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- “महाराष्ट्र FYJC आवंटन सूची 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र एफवाईजेसी आवंटन सूची डाउनलोड करें और प्रिट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल