Maharashtra Board Time Table 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम-टेबल mahahsscboard.in पर जारी
Saurabh Pandey | October 31, 2025 | 10:43 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) या कक्षा 12वीं और माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) या कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड परीक्षा समय सारणी 2026 के अनुसार, परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी, 2026 को प्रथम भाषा के पेपर से शुरू होंगी और 18 मार्च, 2026 को सामाजिक विज्ञान पेपर 2 (भूगोल) के साथ समाप्त होंगी।
Maharashtra Board 10 Time Table 2025: 10वीं की परीक्षा पाली
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 सुबह और दोपहर की पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिकांश प्रश्नपत्र विषय के आधार पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे या सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित होंगे। विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों के प्रैक्टिकल सहित प्रैक्टिकल, श्रेणी, मौखिक और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएं 2 फरवरी, 2026 से बुधवार, 18 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
Maharashtra Board 12 Time Table 2025: 12वीं की शिफ्ट टाइमिंग्स
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Also read CBSE DateSheet 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं फाइनल परीक्षा डेटशीट cbse.gov.in पर जारी
Maharashtra board 10 12 date sheet 2026: एडमिट कार्ड विवरण
महाराष्ट्र एसएससी (10वीं), एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के हॉल टिकट परीक्षा से 15-20 दिन पहले जारी किए जाएंगे। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपने हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। हॉल टिकट में आवश्यक विवरण जैसे-
- छात्र का नाम
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा तिथियां और समय
- महत्वपूर्ण निर्देश
Maharashtra board 10 12 date sheet 2026: डाउनलोड प्रक्रिया
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर, महाराष्ट्र एसएससी/एचएससी डेटशीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब महाराष्ट्र बोर्ड डेटशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब महाराष्ट्र बोर्ड डेटशीट डाउनलोड करें और सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल