MSBSHSE Supplementary Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10, 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट mahresult.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 23, 2024 | 02:18 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी पूरक परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और माता के नाम की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज 23 अगस्त को महाराष्ट्र कक्षा 10 (SSC) और कक्षा 12 (HSC) पूरक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री 2024 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी 2024 पूरक परिणाम डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और माता के नाम की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र एचएससी पूरक 2024 परीक्षा 16 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र एसएससी पूरक परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई से 31 जुलाई तक किया गया था।
महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी 2024 उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, छात्रों को वैकल्पिक तकनीकी विषयों में कम से कम 35% और सामाजिक विज्ञान एवं भाषा विषयों में न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। गणित और विज्ञान में उत्तीर्ण होने के लिए 150 में से न्यूनतम 52 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
महाराष्ट्र कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 14,84,441 स्टूडेंट पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.56% दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 13,29,684 स्टूडेंट पास हुए। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44% है, जबकि लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.60% है।
Maharashtra HSC Supplementary Result 2024: ग्रेडिंग सिस्टम
महाराष्ट्र एचएससी ग्रेडिंग सिस्टम उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं:
- 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर - डिस्टिंक्शन
- 60% से 74 प्रतिशत अंक हासिल करने पर - फर्स्ट डिवीजन
- 45 प्रतिशत से 59% अंक प्राप्त करने पर - सेकेंड डिवीजन
- 35 प्रतिशत से 44% अंक प्राप्त करने पर - उत्तीर्ण
Maharashtra Examination Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन करके महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध HSC या SSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर और माता का नाम दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल