MahaKumbh 2025: महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए 12 फरवरी तक ऑनलाइन संचालित होंगी सभी स्कूलों की कक्षाएं
Press Trust of India | February 7, 2025 | 12:29 PM IST | 1 min read
वाराणसी के शहरी क्षेत्र के स्कूलों में भी कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार यानी 8 फरवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
प्रयागराज: महाकुंभ में माघ पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में सभी बोर्ड के सभी माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं शुक्रवार (7 फरवरी) से 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) तक ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रयागराज जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिया है कि विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली असुविधा एवं हित को ध्यान में रखते हुए सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं 7 से 12 फरवरी तक ऑनलाइन चलेंगी।
आदेश के मुताबिक, सभी छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और सभी अध्यापक समय के अनुसार विद्यालय पहुंचकर वर्तमान में जारी प्रयोगात्मक परीक्षा और गृह परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार संपादित कराएंगे।
वाराणसी के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में भी कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए शनिवार तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को रात 8 बजे तक 77.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान वाराणसी में तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ से अब तक लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु इसमें डुबकी लगा चुके हैं।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Registration (Started) Live: नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, लास्ट डेट, फीस
परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2025 अधिसूचना देख सकते हैं। नीट यूजी 2025 अधिसूचना में परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि और नीट परीक्षा निर्देश समेत अन्य विवरण शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें