MAH MHMCT, BHMCT CET 2024: एमएएच एमएचएमसीटी, बीएचएमसीटी सीईटी के लिए आपत्ति विंडो खुली, लास्ट डेट 8 जून
Abhay Pratap Singh | June 6, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर रिस्पॉन्स शीट और आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 और एमएएच बीएचएमसीटी सीईटी 2024 के लिए आज यानी 6 जून को आपत्ति विंडो खोल दी है। उम्मीदवारों के लिए शिकायत दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है।
कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से MAH MHMCT CET और MAH BHMCT CET 2024 परीक्षा से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस अवधि के दौरान, उम्मीदवार MAH MHMCT, BHMCT CET 2024 परीक्षा के प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और सही उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1,000 रुपये उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर सूचना देख सकते हैं।
Also read MH 5-year LLB CET 2024 Answer Key: महाराष्ट्र 5-वर्षीय एलएलबी सीईटी आंसर-की जारी; परिणाम तिथि 16 जून
एमएएच एचएम सीईटी परीक्षा होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एचएमसीटी) में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। चार वर्षीय यूजी एचएमसीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बीएचएमसीटी सीईटी और दो वर्षीय पीजी एचएमसीटी पाठ्यक्रम के लिए एमएचएमसीटी सीईटी का आयोजन किया जाता है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “शिकायत / आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा उम्मीदवारों के लिए लॉगिन विंडो में आपत्ति ट्रैकिंग टैब के तहत उपलब्ध है।”
MAH MHMCT, BHMCT CET 2024: कैसे आपत्ति दर्ज कराएं?
उम्मीदवार MAH MHMCT, BHMCT CET 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “आपत्ति ट्रैकिंग” टैब पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ कैंडिडेट लॉगिन करें।
- इसके बाद, ‘शिकायत सबमिट करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- शिकायत के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा