MAH CET Law 2025: एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा आज; आवश्यक दस्तावेज और दिशानिर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | April 28, 2025 | 08:30 AM IST | 2 mins read
एमएएच सीईटी लॉ एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र भी साथ लाना होगा।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से आज यानी 28 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एमएएच एलएलबी सीईटी हाल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : Amity Mumbai | ITM Skills University
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। एमएएच एलएलबी 5 वर्षीय सीईटी परीक्षा कई सत्रों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन राज्य सीईटी सेल, मुंबई द्वारा किया जाता है। कैंडिडेट को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
MAH LLB 5-Year CET 2025: आवश्यक दस्तावेज
एमएएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी 2025 परीक्षा में निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है:
- एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय CET 2025 एडमिट कार्ड।
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधारकार्ड/ वोटरआईटी आदि)।
- पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो।
Also read MAH CET LLB Admit Card 2025: एमएएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी एडमिट कार्ड cetcell.mahacet.org पर जारी
महाराष्ट्र के विभिन्न लॉ कॉलेजों द्वारा प्रवेश के लिए पेश किए जाने वाले 5 वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक डिग्री लॉ पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए MAH LLB 5-वर्षीय CET परीक्षा आयोजित की जाती है। हाल ही में राज्य सेल ने MAH CET 5-वर्षीय और 3-वर्षीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रश्नों की संख्या घटाकर 120 कर दी है।
एमएएच सीईटी 2025 परीक्षा अंग्रेजी और मराठी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए कुल 120 मिनट यानी 2 घंटे का समय दिया जाएगा। एमएचटी सीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
पांच वर्षीय एलएलबी एमएच सीईटी 2025 प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 10,000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि, एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 परीक्षा 3 और 4 मई को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा