MAH 5-year LLB CET 2024: एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा पंजीकरण का आखिरी दिन आज, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 18, 2024 | 11:03 AM IST | 1 min read
इससे पहले प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 18 फरवरी थी। एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 18 मार्च को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इस कोर्स के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर आवेदन कर सकते हैं।
संशोधित समय सीमा के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 18 फरवरी से बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई थी। आवेदन शुल्क की बात करें तो महाराष्ट्र के बाहर आरक्षित वर्ग सहित खुली श्रेणी के लिए एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
वहीं महाराष्ट्र राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है। बता दें कि इस वर्ष, एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी।
MAH 5-year LLB CET 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से एमएएच 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखों को समझ सकते हैं।
|
आयोजन
|
5 वर्षीय एलएलबी कोर्स की तिथियां |
|---|---|
|
पंजीकरण शुरू |
जनवरी 18, 2024 (खुला) |
|
पंजीकरण समाप्त |
18 मार्च 2024 |
|
प्रवेश पत्र जारी |
अप्रैल 2024 का आखिरी सप्ताह |
|
परीक्षा तिथि |
3 मई 2024 |
|
परिणाम |
जून 2024 का दूसरा सप्ताह |
|
एमएच सीईटी एलएलबी 2024 काउंसलिंग |
जुलाई 2024 का आखिरी सप्ताह |
MAH 5-year LLB CET 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 5-Year LLB CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- Homepage पर दिए गए 'CETs' टैब पर क्लिक करें और 2024-25 चुनें।
- नया पेज खुलेगा, नए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
- महत्वपूर्ण क्रेडेंशियल दर्ज करके फॉर्म पूरा करें और दस्तावेज़ जमा करें।
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’