Santosh Kumar | March 16, 2024 | 05:59 PM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (IISc बेंगलुरु) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE 2024) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। संस्थान ने परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है।
गेट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसकी मदद से अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं अंतिम उत्तर कुंजी की भी जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 19 फरवरी को प्रकाशित की गई थी और आपत्ति विंडो 22 से 25 फरवरी के बीच खुली थी। बता दें कि इस साल, IISc ने 30 पेपरों के लिए GATE 2024 परीक्षा आयोजित की थी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GATE रिजल्ट 2024 तक पहुंच सकते हैं-
आपको बता दें कि एक अच्छा GATE स्कोर आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी और कई अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश पाने में सहायक होता है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को विशेष संस्थान कि गेट कटऑफ मानदंडों को पूरा करना होगा।