Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी के दलित शोधार्थी को धमकाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Press Trust of India | June 10, 2025 | 11:27 AM IST | 2 mins read
शिकायती पत्र का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता और खंड प्रमुख आलोक सिंह ने कथित तौर पर 21 मई को शोधार्थी को फोन किया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के एक दलित शोधार्थी को फोन पर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि लखनऊ यूनिवर्सिटी में दलित शोधार्थी और तुर्तीपार गांव के निवासी दीपक कन्नौजिया की शिकायत पर सोमवार देर रात को उभांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
शिकायती प्रार्थना पत्र का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता और खंड प्रमुख आलोक सिंह ने कथित तौर पर 21 मई को कन्नौजिया को फोन किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया तथा जान से मारने की धमकी दी। सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर के करीबी रिश्तेदार हैं।
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सिंह ने इस दौरान कहा, ‘‘अगर आप चाहें तो इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लें। मैं प्रशासन या उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था से नहीं डरता।’’ कन्नौजिया ने आरोप लगाया कि सिंह की उनके परिवार से पुरानी राजनीतिक दुश्मनी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार प्रताड़ित किए जाने के कारण उनके पिता कमलेश कन्नौजिया की 31 अक्टूबर 2024 को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शोधार्थी ने यह भी आशंका जताई कि सिंह गांव में अकेली रहने वाली उनकी मां की हत्या करवा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना से संबंधित एक ऑडियो क्लिप हाल में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई थी। रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने प्रारंभिक जांच की, जिसके बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के बिल्थरा रोड क्षेत्र के अध्यक्ष अरुण कांत तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से पुष्टि की कि आलोक सिंह भाजपा से जुड़े हैं और नीरज शेखर के करीबी रिश्तेदार हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार