लखनऊ में व्यावसायिक भवन में आग लगने से 12 छात्रों की मौत - ब्रजेश पाठक; अलीगढ़ दौरा छोड़ राजधानी लौटे योगी
Press Trust of India | June 22, 2026 | 06:31 PM IST | 2 mins read
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में 22 जून को एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत हो गई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद 'पीटीआई-भाषा' के संवाददाता ने भी देखा कि बचाव अभियान के दौरान कम से कम 11 लोगों को निकाला। इन्हें बगल की इमारत के रास्ते बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने बचाव और राहत अभियान का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम 12 छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव टीम ने आग लगने के दौरान प्रभावित इमारत तक पहुंचने के लिए बगल की इमारत में दो बड़े छेद किए थे। प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सेंगर समेत वरिष्ठ अधिकारी बचाव अभियान की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों को भी तैनात किया गया।
इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना की जानकारी मिलते ही अलीगढ़ का दौरा बीच में ही छोड़कर राज्य की राजधानी लौट आए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलने पर सोमवार शाम अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही निरस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही इस हादसे की जानकारी मिली, इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गये।
Also read NEET Students Suicide: गाजियाबाद में घर से मिला नीट अभ्यर्थी का शव, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई
उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमूह से कहा, “मेरी इच्छा थी कि यहीं रहूं लेकिन अभी-अभी जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुर्घटना हुई है और कुछ बच्चे अग्निकांड की चपेट में आए हैं। इसमें कुछ बच्चों की दुखद मौत हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में लगा है। मुझे भी इस दुखद घटना के कारण तत्काल वापस लखनऊ जाना पड़ रहा है।”
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये और इस अग्निकांड में अपने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल