LIC AAO Admit Card 2025: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कब होगा जारी? ऑफिशियल वेबसाइट, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | September 25, 2025 | 06:49 PM IST | 1 min read
एलआईसी एएओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का विवरण दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और बिना किसी देरी के सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
नई दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एलआईसी एएओ परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल/पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि/पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
LIC AAO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण
- परीक्षा की तिथि
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- परीक्षा स्थल
- परीक्षा का समय
- विषय
- विषय कोड
- परीक्षा दिवस निर्देश
- बार कोड
LIC AAO Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
- करियर या एएओ/एई भर्ती सेक्शन पर जाएं।
- एएओ 2025 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- एएओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक चुनें।
- अब पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड को सेव करें।
- एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
LIC AAO Exam 2025: परीक्षा तिथि, पैटर्न
एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा 3 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जो ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन खंड होंगे। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 70 होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा है।
रीजनिंग एबिलिटी और मात्रात्मक योग्यता खंड में 35 अंकों के 35 प्रश्न होंगे, जबकि अंग्रेजी भाषा में 30 अंकों के 30 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी और उसके अंक रैंकिंग के लिए नहीं गिने जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक खंड में अलग-अलग उत्तीर्ण होना होगा।
LIC AAO Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 760 रिक्तियों को भरा जाना है, जिनमें से 410 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) विशेषज्ञ और 350 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ-जनरलिस्ट) के पद होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल