KVS, NVS Tier-2 Exam Schedule 2026: केवीएस, एनवीएस टियर 2 परीक्षा कार्यक्रम पोस्टवाइज जारी

Saurabh Pandey | March 2, 2026 | 04:01 PM IST | 2 mins read

केवीएस, एनवीएस टियर 1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। टियर 2 का प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक होगा। परीक्षा 5 दिनों तक दो शिफ्टों में होगी।

केवीएस, एनवीएस टियर 2 परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इससे पहले केवीएस, एनवीएस टियर 1 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया गया है।

केवीएस, एनवीएस में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण भर्ती परीक्षा के टियर 1 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर (जो 2598 से शुरू होता है) और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा और प्रथम चरण की परीक्षा में अपना स्कोर और दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं।

KVS, NVS Tier 2 Exam 2026: टियर 2 परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि
पाली (शिफ्ट)
पद
27 मार्च 2026
सुबह
प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher), प्रशासनिक अधिकारी, सहायक आयुक्त, स्टेनोग्राफर - I
27 मार्च 2026
दोपहर
जूनियर सचिवालय सहायक, वाइस-प्रिंसिपल
28 मार्च 2026
सुबह
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)
28 मार्च 2026
दोपहर
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), सहायक अभियंता (सिविल), फाइनेंस अधिकारी
29 मार्च 2026
सुबह
प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षक), सहायक अनुभाग अधिकारी, प्राथमिक शिक्षक (संगीत), प्रिंसिपल
29 मार्च 2026
दोपहर
वरिष्ठ सचिवालय सहायक
30 मार्च 2026
सुबह
लैब अटेंडेंट
30 मार्च 2026
दोपहर
स्टेनोग्राफर - II, जूनियर अनुवादक
31 मार्च 2026
सुबह
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)

KVS, NVS Tier 2 Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

केवीएस, एनवीएस टियर 1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। टियर 2 का प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक होगा। परीक्षा 5 दिनों तक दो शिफ्टों में होगी। केवीएस, एनवीएस टियर 2 परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को 2.5 घंटे का समय मिलेगा। इसमें कुल 70 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 60 प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और 10 प्रश्न वर्णनात्मक प्रकार के होंगे।

Also read KVS-NVS Result 2026: केवीएस, एनवीएस टीचिंग-नॉन टीचिंग रिजल्ट जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

KVS, NVS Tier 2 Exam 2026: टियर 1 परीक्षा कब हुई थी ?

केवीएस, एनवीएस में विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए पहले चरण की परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहरों से संबंधित जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन लॉगिन में उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की वेबसाइटों पर जाएं।

केवीएस, एनवीएस टियर 2 सिलेबस

केवीएस, एनवीएस टियर 2 के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है और यह आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। इसमें संबंधित शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए आवश्यक विषय ज्ञान, परीक्षा के घटक और प्रासंगिक विषय शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने से पहले आधिकारिक पाठ्यक्रम और परीक्षा संरचना की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने की सलाह दी जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]