KVS, NVS Admit Card 2025: केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद, 10 और 11 जनवरी को परीक्षाएं
Santosh Kumar | January 8, 2026 | 11:09 AM IST | 2 mins read
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की 2026 की संयुक्त भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है। केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड 2026 टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए टियर-1 परीक्षा के लिए हैं, जो 10 और 11 जनवरी, 2026 को होने वाली है। यह कॉमन भर्ती परीक्षा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा कुल 14,000 से अधिक वैकेंसी के लिए आयोजित की जा रही है।
लाखों उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया, जिसमें पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और विभिन्न नॉन-टीचिंग पोस्ट्स शामिल हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य महत्वपूर्ण जारी दी जाएगी।
KVS, NVS Admit Card 2025: केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड लिंक
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के अनुसार, केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, कैंडिडेट्स को सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करनी चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसमें एग्जाम शहर के बारे में बताया गया है।
KVS, NVS Admit Card 2025: केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड डिटेल्स
केवीएस और एनवीएस एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, एग्जाम डेट, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और दूसरे जरूरी निर्देश होंगे। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।
कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ ले जाना होगा। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या स्टडी मटीरियल ले जाना मना है।
हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान हर घंटे 20 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा, लेकिन यह एक्स्ट्रा समय सिर्फ़ उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा जो स्क्राइब के लिए एलिजिबल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल