KVS, NVS Admit Card 2025: केवीएस, एनवीएस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द, cbse.gov.in से करे सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | January 6, 2026 | 02:05 PM IST | 1 min read
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे cbse.gov.in पर लॉग इन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। ये एडमिट कार्ड पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन जैसे विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए हैं।
कैंडिडेट्स केवीएस और एनवीएस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS, NVS Admit Card 2025: परीक्षा 10 और 11 जनवरी को
केवीएस, एनवीएस एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा 10 और 11 जनवरी, 2026 को अलग-अलग शिफ्ट में होगी। कैंडिडेट्स पहले जारी की गई सिटी स्लिप के आधार पर पहले ही अपना परीक्षा शहर देख चुके हैं।
केवीएस और एनवीएस एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, एग्जाम डेट, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और दूसरे जरूरी निर्देश होंगे। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।
Also read सीबीएसई ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य स्किल एजुकेश ट्रेनिंग कार्यक्रम जारी किया, 5 जनवरी से होगा शुरू
KVS, NVS Admit Card 2025: दिव्यांग उम्मीदवारों को एक्स्ट्रा समय मिलेगा
कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी साथ ले जाना होगा। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या स्टडी मटीरियल ले जाना मना है।
हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान हर घंटे 20 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा, लेकिन यह एक्स्ट्रा समय सिर्फ़ उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा जो स्क्राइब के लिए एलिजिबल हैं।
अगली खबर
]CBSE Board Exam 2026: एग्जाम स्ट्रेस कम करने हेतु सीबीएसई आज से छात्रों के लिए साइको-सोशल काउंसलिंग शुरू करेगा
यह सर्विस क्लास 10 और 12 के छात्रों की मेंटल हेल्थ और परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई है। साइको-सोशल काउंसलिंग सेवाओं का पहला चरण 6 जनवरी से 1 जून 2026 तक चलेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल