KVS Advisory: पड़ोसी देशों की खुफिया एजेंसियां छात्रों को बना रही निशाना, केवीएस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
Santosh Kumar | May 2, 2025 | 12:27 PM IST | 1 min read
प्रिंसिपलों से कहा गया है कि वे छात्रों को समझाएं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें और किसी अजनबी से रक्षा संस्थानों से जुड़ी कोई भी बात न करें।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और शिक्षा एवं प्रशिक्षण का आंचलिक संस्थान (ज़ेडआईईटीएस) को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पड़ोसी देशों की खुफिया एजेंसियां स्कूली छात्रों से बात करके सैन्य संस्थानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। इस खतरे को देखते हुए छात्रों, शिक्षकों और अन्य संबंधित लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देशों के अनुसार, कोई भी केंद्रीय विद्यालय सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कर्मचारियों या बच्चों से संबंधित जानकारी किसी बाहरी संगठन के साथ साझा नहीं करेगा। साथ ही केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्यों को भी निर्देश दिया गया है।
KVS Advisory: जानकारी साझा न करने के निर्देश
प्रिंसिपलों से कहा गया है कि वे छात्रों को इस मुद्दे के बारे में जागरूक करें और उन्हें समझाएं कि रक्षा संस्थानों से जुड़ी किसी भी बात पर अजनबियों से बात न करें। केवीएस ने इस संबंध में वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है।
नोटिस के अनुसार शिक्षकों और छात्रों को यह भी समझाने को कहा गया है कि वे पड़ोसी देशों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा पूछे जाने पर कोई जानकारी साझा न करें। साथ ही डेटा एक्सेस को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे
केवल अधिकृत अधिकारी ही जानकारी देख या साझा कर सकेंगे। स्कूलों में ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्र और कर्मचारी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के बारे में जागरूक हो सकें।
केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम द्वारा इस विषय से संबंधित एक वीडियो क्लिप भी साझा की गई है, जिसमें इस तरह के प्रयास को दर्शाया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं।
अगली खबर
]CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आज आने का दावा झूठा, बोर्ड अधिकारी ने दी जानकारी, जानें अपडेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि सीबीएसई रिजल्ट 2025 की घोषणा आज यानी 2 मई को की जाएगी, इन दावों को अब खारिज कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख तय नहीं की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें