Santosh Kumar | May 2, 2025 | 08:16 AM IST | 2 mins read
वर्ष 2025 के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गईं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई रिजल्ट 2025 की घोषणा कर सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि सीबीएसई रिजल्ट 2025 की घोषणा आज यानी 2 मई को की जाएगी, इन दावों को अब खारिज कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख तय नहीं की है।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
पिछले रुझानों के आधार पर, सीबीएसई आमतौर पर मई में कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करता है। 2024 में, दोनों परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे, और इस साल भी इसी तरह की समयसीमा की उम्मीद है।
सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
सीबीएसई रिजल्ट 2025 की तारीख और समय को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड 2 मई को सुबह 11 बजे नतीजे घोषित कर सकता है।
हालांकि, सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि परिणाम आज यानी 2 मई को घोषित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने इंडिया टुडे को बताया कि तारीख अभी तय नहीं हुई है और कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बता दें कि बिहार बोर्ड, यूपी बोर्ड और आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के नतीजे पहले ही घोषित हो चुके हैं। इस बीच, अब सीबीएसई के करीब 44 लाख छात्र अपने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
वर्ष 2025 के लिए सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गईं। सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से गलत सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।
बोर्ड ने कहा है कि सीबीएसई रिजल्ट 2025 से जुड़ी सही जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या गैर-आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरें भ्रामक हो सकती हैं।
10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45 और लड़कों का 98.64 रहा। इसी तरह 12वीं में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45 और लड़कों का 98.64 रहा।
Santosh Kumar