KVS Balvatika Lottery Result 2026: केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

Santosh Kumar | April 8, 2026 | 12:01 PM IST | 1 min read

केवीएस बालवाटिका और कक्षा 1 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से 2 अप्रैल तक किया गया। कक्षा 1 में दाखिले के लिए पहली लिस्ट कल घोषित की जाएगी।

केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने वर्ष 2026 के लिए बालवाटिका में दाखिले के लॉटरी नतीजे जारी कर दिए हैं। बालवाटिका-1, बालवाटिका-2 (जहां लागू हो) और बालवाटिका-3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी की गई। अभिभावक अब ऑफिशियल वेबसाइट पर चुने गए और वेटलिस्ट में शामिल बच्चों के नाम देख सकते हैं। केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर देख सकते हैं।

केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट देखने के लिए, अभिभावकों को पोर्टल पर जाना होगा। वहां वे अपना राज्य चुन सकते हैं और संबंधित केंद्रीय विद्यालय के लिए सूची डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे देखने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।

KVS Balvatika Lottery Result 2026: बालवाटिका रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र या उनके माता-पिता नीचे बताए गए चरणों का पालन करके केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट देख सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- admission.kvs.gov.in/screen/lotteryResult
  • केवीएस के आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें विवरण की जांच करें और परिणाम को डाउनलोड करें।

Also read Delhi EWS, DG, CWSN Result 2026-27: दिल्ली ईडबल्यूएस, डीजी और सीडबल्यूएसएन ड्रॉ रिजल्ट edudel.nic.in पर जारी

KVS Class 1 Lottery Result 2026: कक्षा 1 प्रोविजनल लिस्ट कल

केवीएस बालवाटिका और कक्षा 1 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से 2 अप्रैल तक किया गया। कक्षा 1 में दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट कल घोषित की जाएगी। हालांकि, कुछ राज्यों में इसे 10 अप्रैल को जारी किया जा सकता है।

लॉटरी में चुने जाने के बाद, दस्तावेजों का सत्यापन और दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। यदि पहली सूची के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो दूसरी सूची 16 अप्रैल को और तीसरी सूची 21 अप्रैल को जारी होगी।

चयनित उम्मीदवार स्कूल से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज, जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र आदि जमा करें। प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों को भी बाद की सूचियों में अवसर मिल सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]