KGMU Recruitment 2024: केजीएमयू में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, kgmu.org से करें आवेदन
Saurabh Pandey | November 23, 2024 | 08:15 PM IST | 1 min read
केजीएमयू नॉन टीचिंग भर्ती 2024 के लिए इंटरव्यू की तारीख और इंटरव्यू की प्रक्रिया की जानकारी आवेदन करते वक्त इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत 332 गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के बारे में आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर डिटेल विवरण उपलब्ध हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केजीएमयू नॉन टीचिंग भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी।
KGMU Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
केजीएमयू नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों 2,360 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एसटी और एससी उम्मीदवारों को 1,416 रुपये का भुगतान करना होगा।
KGMU Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले केजीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org पर जाएं।
- अब भर्ती सेक्शन में "केजीएमयू भर्ती 2024" अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और कांटैक्ट नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- अपने विवरण के साथ आवेदन पत्र पूरा करें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
KGMU Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
केजीएमयू नॉन टीचिंग भर्ती 2024 परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें 2 घंटे में पूरा करना होगा। इसमें सामान्य अंग्रेजी (60 अंक), सामान्य ज्ञान (10 अंक) और गणित (10 अंक) के सेक्शन शामिल होंगे, जिसमें गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल