Karnataka KCET 2024 Result 2024: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट कल kea.kar.nic.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 06:33 PM IST | 2 mins read
केसीईटी रिजल्ट 2024 के साथ ही कट-ऑफ और मेरिट सूची भी कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी द्वारा जारी किया जाएगा।
Check your KCET 2026 admission chances based on caste, area type, and exam score with the KCET College Predictor tool.
Try Nowनई दिल्ली: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) द्वारा कल यानी 20 मई को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 रिजल्ट जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर केसीईटी 2024 परिणाम देख सकते हैं।
KCET 2026: College Predictor | Result Link | Top 50 B.Tech Colleges
Latest: Join FREE Online counselling session & get college shortlisting guidance
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कर्नाटक केसीईटी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी द्वारा केसीईटी रिजल्ट 2024 के साथ ही KCET 2024 कट ऑफ और मेरिट सूची भी घोषित की जाएगी।
केसीईटी 2024 परिणाम में उम्मीदवार कुल अंक, विषय-वार अंक, रैंक, योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। केसीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। सीटों का आवंटन केसीईटी मेरिट 2024, प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
Also read GUJCET Counselling 2024: गुजरात सीईटी काउंसलिंग पंजीकरण की आगे बढ़ी लास्ट डेट, 28 मई तक मौका
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। कर्नाटक केसीईटी परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in और karresults.nic.in पर भी जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
केसीईटी ब्रोशर के अनुसार, रैंक के असाइनमेंट के लिए विचार करने और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में सीटों के आवंटन के लिए पात्र होने के लिए केईए द्वारा आयोजित कन्नड़ भाषा परीक्षा में सभी होरानाडु और गदीनाडु कन्नडिगा उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50 में से 12 अंक तय किया गया है।
KCET 2024 Result: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
केसीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से केसीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध केसीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब, स्क्रीन पर कर्नाटक केसीईटी रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल