KCET 2024: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आवेदन सुधार प्रक्रिया 9 मई से होगी शुरू, 7 दिन का मिलेगा समय
Abhay Pratap Singh | May 8, 2024 | 09:38 AM IST | 1 min read
केसीईटी 2024 आवेदन सुधार विंडो उम्मीदवारों के लिए 15 मई 2024 तक खुली रहेगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर करेक्शन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) कल यानी 9 मई से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (केसीईटी 2024) के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर KCET 2024 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
केसीईटी 2024 आवेदन सुधार विंडो उम्मीदवारों के लिए 15 मई तक यानी सात दिनों के लिए खुली रहेगी। केसीईटी 2024 आवेदन सुधार प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने आरडी नंबर में बदलाव करने और सीईटी 2024 आवेदन में भरे गए विवरणों को सही करने की अनुमति दी जाएगी।
उम्मीदवारों को केसीईटी 2024 आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। KCET 2024 प्रवेश परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2024 को राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
Also read COMEDK UGET 2024 Admit Card: कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड comedk.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा समाप्त होने के बाद आवेदकों के लिए केसीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2024 खोली जाएगी। केसीईटी एंट्रेंस एग्जाम हर साल भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों ने आरडी नंबरों को सही करने और सीईटी-2024 आवेदन फॉर्म में आरक्षण का दावा करने के लिए केईए से अनुरोध किया है। जिस वजह से केईए ने उम्मीदवारों को आरडी नंबरों को सही करने और सीईटी 2024 आवेदन में आरक्षण संबंधित दावों को सही करने का विकल्प दिया है।”
KCET 2024: आवेदन पत्र में कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार केसीईटी 2024 आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- KEA की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- अब, KCET 2024 आवेदन पत्र को संशोधित करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें और आवश्यक फील्ड में बदलाव करें।
- संपादित फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र