JSSC Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड पैरा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, संशोधित तिथि जल्द

Saurabh Pandey | August 1, 2026 | 02:51 PM IST | 1 min read

जेएसएससी पैरा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। आयोग द्वारा परीक्षा की संशोधित तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होनी थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा (JTAACCE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य झारखंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षकों (पैरा शिक्षक श्रेणी) के 7,299 पदों को भरना है।

जेएसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पैरा कैटेगरी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए 31 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाना था। ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में तकनीकी सुधार लंबित रहने के कारण ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई तत्काल स्थगित की जा रही है। आवेदन प्राप्त करने की संशोधित तिथि के संबंध में यथाशीघ्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आयुसीमा

झारखंड पैरा शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।ॉ

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS), अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (EBC-I), पिछड़ा वर्ग-II (BC-II)
100 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) (झारखंड के मूल निवासी)
50 रुपये

Also read UPSSSC Technical Assistant Exam City 2026: यूपी टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी सिटी स्लिप जारी, डाउनलोड करें

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
रिक्तियां
नियमित शिक्षण पद (Regular Teaching Posts)
6,101
बैकलॉग शिक्षण पद (Backlog Teaching Posts)
1,198
कुल
7,299

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: वेतनमान

पद का नाम
पे लेवल
वेतन मान
सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5)
लेवल 4
25,500 से 81,100 रुपये
सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8)
लेवल 5
29,200 से 92,300 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]