Trusted Source Image

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | September 30, 2026 | 02:01 PM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ बड़ौदा की एसओ भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि कल 1 अक्टूबर 2026 तक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, वे जल्द ही इसे भरकर जमा कर सकते हैं।

रेगुलर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को जॉइनिंग की तारीख से 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
रेगुलर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को जॉइनिंग की तारीख से 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में वेल्थ एग्जिक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2026 तक थी।

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 निर्धारित की गई है, जबकि क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 है।

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

पद
ग्रेड/स्केल
कुल रिक्तियां
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
अनारक्षित (UR)
वेल्थ एग्जीक्यूटिव
JMG/S-I
1,000
150
75
270
100
405
क्रेडिट एनालिस्ट
MMG/S-II
100
15
8
27
10
40
कुल

1,100
165
83
297
110
445

Bank of Baroda Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

बैंक ऑफ बड़ौदा वेल्थ एग्जिक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही वेल्थ एग्जिक्यूटिव पदों के लिए भारत में प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों, प्राइवेट सेक्टर बैंकों, विदेशी बैंकों, ब्रोकिंग, सिक्योरिटीज फर्मों, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों, वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों के साथ वेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में बैंकिंग का अनुभव होना चाहिए। कॉर्पोरेट क्रेडिट में अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

Also read UPSC CAPF Physical Test Admit Card 2026: यूपीएससी सीएपीएफ शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Bank of Baroda Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS), ओबीसी (OBC)
850 रुपये
एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PWD), पूर्व सैनिक (ESM), महिला
175 रुपये

Bank of Baroda SO Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकअवधिमाध्यम
अंग्रेजी भाषा 202020 मिनटअंग्रेजी
रीजनिंग एबिलिटी एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड202020 मिनटहिंदी/अंग्रेजी
जनरल / इकोनॉमिक एवं बैंकिंग अवेयरने202020 मिनटहिंदी/अंग्रेजी
प्रोफेशनल नॉलेज606060 मिनटहिंदी/अंग्रेजी
कुल120120120 मिनट—

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: सर्विस बॉन्ड

रेगुलर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को जॉइनिंग की तारीख से 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। इसमें तीन साल का सर्विस बॉन्ड भी लागू होगा। जो उम्मीदवार तय सर्विस पीरियड पूरा करने से पहले नौकरी छोड़ेंगे, उन्हें बॉन्ड की शर्तों के मुताबिक तय रकम चुकानी होगी। वेल्थ एग्जिक्यूटिव के लिए, यह रकम तीन महीने की ग्रॉस सैलरी के बराबर होगी, जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये है। क्रेडिट एनालिस्ट - C&IC के लिए, यह अधिकतम सीमा 3 लाख रुपये है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications