Trusted Source Image

Rajasthan School Timing: राजस्थान में अब 16 अक्टूबर से बदलेगा सभी सरकारी स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग का आदेश

Santosh Kumar | September 30, 2026 | 01:54 PM IST | 1 min read

बाकी सभी गतिविधियां सत्र 2026-27 के लिए 'शिविर पंचांग' (शैक्षणिक कैलेंडर) के अनुसार की जाएंगी। यह शीतकालीन समयावधि 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, यह बदलाव मूल रूप से 1 अक्टूबर से होना था। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, यह बदलाव मूल रूप से 1 अक्टूबर से होना था। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: राजस्थान में सरकारी स्कूलों का समय अब 16 अक्टूबर से बदला जाएगा। शिक्षा विभाग के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, यह बदलाव मूल रूप से 1 अक्टूबर से होना था; हालांकि, राज्य में मौजूदा उमस और गर्मी को देखते हुए शिक्षक संघों और अभिभावकों ने डेट आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे विभाग ने अब स्वीकार कर लिया है और नया आदेश जारी किया है।

राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक यथावत, सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद, सभी सरकारी स्कूलों में सर्दियों का समय लागू हो जाएगा और वे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी सिंगल-शिफ्ट स्कूलों के कामकाज के समय में बदलाव मूल रूप से 1 अक्टूबर से लागू होना था। नए निर्देशों के तहत, अब स्कूल के समय में यह बदलाव अब 16 अक्टूबर से लागू होगा।

Also readCBSE Board Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद, जानें अपडेट्स

15 अक्टूबर तक सभी स्कूलों में पहले से तय शेड्यूल लागू रहेगा। सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थानों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस आदेश का पालन किया जाए। सक्षम अधिकारी ने इस आदेश को मंजूरी दे दी है।

बाकी सभी गतिविधियां सत्र 2026-27 के लिए 'शिविर पंचांग' (शैक्षणिक कैलेंडर) के अनुसार की जाएंगी। यह शीतकालीन समयावधि 16 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications