JSSC Recruitment 2024: झारखंड स्वास्थ्य विभाग में 510 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका
Saurabh Pandey | August 2, 2024 | 12:14 PM IST | 1 min read
झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा 2024 की तारीख की अभी तक जेएसएससी द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तारीख की घोषणा की जाएगी।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की तरफ से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के तहत फील्ड वर्कर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त तक है।
JSSC Recruitment 2024: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
- सामान्य - 230 पद
- अनुसूचित जाति - 133 पद
- अनुसूचित जनजातियां - 44 पद
- आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग - 45 पद
- पिछड़ा वर्ग : 07 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 51 पद
JSSC JFWCE Field Worker Recruitment 2024: आयुसीमा
जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। जेएसएससी झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा 2024 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
JSSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
जेएफडब्ल्यूसीई 2024 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
JSSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
जेएसएससी फील्ड वर्कर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी / बीसी/ ईबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के लिए 50 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से कना होगा।
अगली खबर
]AILET Registration 2025: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण nludelhi.ac.in पर आज से शुरू
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच