JSSC Jail Warder Recruitment 2025: झारखंड जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | January 9, 2026 | 07:45 PM IST | 2 mins read
जेएसएससी जेल वार्डर भर्ती के लिए अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एंव पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 160 सेमी होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेमी भी मान्य होगी। सभी वर्गों की महिलाओं की लंबाई 148 सेमी होनी चाहिए।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने जेल वार्डर यानी कक्षपाल (पुरुष-महिला) पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 जनवरी से शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड जेल वार्डर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी तक है। आवेदन शुल्क जमा करने तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2026 है।
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 11 से 13 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन पत्र में की गई किसी भी त्रुटि को संशोधित करने का अवसर दिया जाएगा।
Jssc jail warder recruitment 2025: आयु सीमा
जेएसएससी कक्षपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को दो वर्ष, अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस वर्गों की महिलाओं को 3 वर्ष, एससी एसटी पुरुष व महिलाओं को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
Jssc jail warder recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
झारखंड में जेल वार्डर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025: परीक्षा शुल्क
झारखंड कक्षपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। झारखंड के एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है। बिना परीक्षा शुल्क भुगतान किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और वे रद्द किए जा सकेंगें।
Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025: रिक्तियों की संख्या
जेएसएससी की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड कक्षपाल पदों पर भर्ती के लिए कुल 1733 (नियमित + बैकलॉग) रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों में 1634 पद पुरुषों और 64 पद महिलाओं के लिए हैं। पुरुषों में 165 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए, 413 होमगार्ड के लिए और शेष 1056 अन्य अभ्यर्थियों के लिए हैं।
Jharkhand Kakshpal Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया
झारखंड जेल वार्डर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा एक चरण में आयोजित कराई जाएगी।
मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पहले पेपर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, तीसरे पेपर में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान, सामान्य गणित और समान्य विज्ञान से सवाल पूछे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’