JSSC Inter Level Recruitment 2026: झारखंड इंटर लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 जुलाई से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | June 26, 2026 | 08:46 AM IST | 2 mins read
झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए 'JILCCE-2026' का नोटिफिकेशन जारी कर कुल 326 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई से 19 अगस्त 2026 तक आवेदन फॉर्म भर कर सकेंगे।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कुल 326 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 जुलाई से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 है। उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा शुल्क का भुगतान करने फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 है।
उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक अपने नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य सभी अशुद्धियों को ऑनलाइन सुधार सकेंगे।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: आयु सीमा
जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा/पिछड़ा वर्ग (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, महिलाओं (सभी सामान्य/OBC वर्ग) के लिए 38 वर्ष तथा एससी, एसटी (पुरुष और महिला) के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
इंटर लेवल भर्ती के विज्ञापित पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 6 श्रेणियों के पदों को भरा जाएगा। कुल 326 पदों में से प्रमुख विभागों के अनुसार विवरण निम्न प्रकार है-
- स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (स्वास्थ्य निदेशालय) - 137 पद
- कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (योजना एवं विकास विभाग) - 27 पद
- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (स्वास्थ्य विभाग) - 62 पद
- वेटनरी सहायक/ चिकित्सा सहायक (नगर विकास विभाग) - 27 पद
- कीट संग्रहकर्ता (स्वास्थ्य निदेशालय) - 32 पद
- मात्स्यिकी तकनीकी सहायक (कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग) - 41 पद
JSSC Inter Level Recruitment 2026: परीक्षा शुल्क
सामान्य, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क में छूट के साथ मात्र 50 रुपये तय किया गया है। 40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में पूरी तरह छूट दी गई है।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपने पास शैक्षणिक प्रमाण पत्र, वैध स्थानीय निवासी और जाति प्रमाण पत्र तथा स्कैन्ड फोटो एवं हस्ताक्षर तैयार रखें।
JSSC Inter Level Recruitment 2026: चयन की प्रक्रिया
आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर ही मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच