JPSC JCCSCE Mains 2024: जेपीएससी सिविल सर्विसेस मेंस पंजीकरण का कल आखिरी दिन, jpsc.gov.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | June 13, 2024 | 10:07 PM IST | 2 mins read
झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जेपीएससी सिविल सेवा मेन्स 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीएससीई) मुख्य 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया का कल यानी 14 जून आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले जेसीसीएससीई आवेदन विंडो 26 अप्रैल से 16 मई, 2024 तक खुली थी। हालांकि आयोग ने 12 जून को जेपीएससी सीसीई मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक को दोबारा से खोल दिया था।
झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जेपीएससी सिविल सेवा मेन्स 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
JPSC Civil Services Mains 2024: आयुसीमा
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
JPSC Civil Services Mains 2024: शैक्षणिक योग्यता
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मेन्स के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन से संबंधित या किसी भी समस्या के मामले में उम्मीदवार आयोग से +918956622450, +919431301636, +919431301419, या ईमेल helpdesk@digitalexamregistration.com पर कार्य दिवसों के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
JPSC Civil Services Mains 2024: परीक्षा तिथि
जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22 जून से 24 जून तक आयोजित होने वाली है। जेपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य परिवीक्षा अधिकारी, कर अधिकारी, जेल अधीक्षक, श्रम अधीक्षक आदि सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 342 रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई