JPSC Civil Services Prelims Result: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू

Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 03:47 PM IST | 2 mins read

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जो अभ्यर्थी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। पीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोग द्वारा यह रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग जल्द ही विभिन्न श्रेणियों के लिए आधिकारिक कट-ऑफ अंक और सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी वेबसाइट पर जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थी अपनी स्थिति और स्पष्ट कर सकेंगे।

यह प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा इसी वर्ष 19 अप्रैल 2026 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों (सामान्य अध्ययन पेपर-1 और पेपर-2) में किया गया था। जिसके बाद से ही अभ्यर्थी इसके परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

JPSC Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर लॉगिन करें।
  2. होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपके सामने रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  4. अब इसमें अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F दबाकर सर्च करें।
  5. अब रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड या सेव करके रख लें।

Also read UPSSSC Technical Assistant 2026: यूपी तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा के लिए 63693 कैंडिडेट चयनित, रिजल्ट जांचें

JPSC Civil Services Mains 2026: मेंस के लिए आवेदन शुरू

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। आयोग ने सूचित किया है कि सफल उम्मीदवार मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आज 3 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन-पत्र भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। मुख्य परीक्षा के आवेदन के दौरान आवश्यक अभिलेख, प्रमाण-पत्र अपलोड करने और उनकी हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय भेजने से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन पत्र और दस्तावेजों का प्रिंट आउट ( हार्ड कॉपी ) जेपीएससी के रांची स्थित कार्यालय में तय आखिरी तारीख से पहले डाक द्वारा या खुद जाकर जमा करना अनिवार्य होगा।

JPSC Civil Services Mains 2026: मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम

झारखंड सिविल सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा 18, 19 एवं 20 जुलाई 2026 को संभावित है। रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रतिदिन दो पालियों में निर्धारित है एवं प्रत्येक पाली तीन घंटे की है। परीक्षा निम्न कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएगी-

परीक्षा तिथि
पहली पाली (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक)
दूसरी पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
18.07.2026
प्रथम पत्र-(1)
द्वितीय पत्र-(II)
19.07.2026
तृतीय पत्र-(III)
चतुर्थ पत्र-(IV)
20.07.2026
पंचम पत्र-(V)
षष्ठम पत्र-(VI)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]