Trusted Source Image

MP Krashi Vistar Adhikari Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 10:05 AM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी एईओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है।

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 परीक्षा 2 अगस्त से शुरू होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह-2‍ उप‍ समूह-1‍ के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एमपीईएसबी एईओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू है और अंतिम तिथि 17 जुलाई निर्धारित की गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमबीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये और एमपी के एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ दिव्यांग व्यक्तियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

MPESB Krashi Vistar Adhikari Exam 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Also readUPPSC HMO 2025 Revised Exam Pattern: यूपीपीएससी होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के लिए संशोधित परीक्षा पैटर्न जारी

एमपीईएसबी एईओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक का समय दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2784 कृषि विस्तार अधिकारी के पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 1126, ईडब्ल्यूएस के 444, एससी के 316, एसटी के 122, ओबीसी के 776 पद शामिल हैं।

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा 2 अगस्त, 2026 से शुरू होगी। चयनित उम्मीदवारों को 25,300 रुपये से लेकर 80,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एमपीईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

MPESB Krishi Vistar Adhikari Recruitment 2026 Application: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी एईओ 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  1. एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं।
  2. सिटिजन सर्विस के अंतर्गत एप्लीकेशन - ईएसबी लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  4. सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications