Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 08:34 AM IST | 2 mins read
यूपी टेट परीक्षा 3 जुलाई को प्रथम पाली में पेपर 2 (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8) और द्वितीय पाली में पेपर 1 (प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक) के लिए आयोजित की जाएगी।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premium
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में किया जा रहा है। यूपी टेट 2026 परीक्षा दूसरे दिन 3 जुलाई को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी, इसके लिए रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे शुरू होगी और परीक्षा केंद्र का गेट 8:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराई जाएगी और रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक है।
यूपीटीईटी 2026 परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूपी टेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। यूपी टेट एडमिट कार्ड 2026 upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है।
यूपी टेट 2026 परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी के अभ्यर्थियों को कम से कम 55% (82.5 अंक) लाना अनिवार्य है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
यूपी टीईटी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है: