Trusted Source Image

UPSSSC Technical Assistant 2026: यूपी तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा के लिए 63693 कैंडिडेट चयनित, रिजल्ट जांचें

Abhay Pratap Singh | July 3, 2026 | 12:48 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि बाद में जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि बाद में जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-06-परीक्षा/2026 के तहत तकनीकी सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों का परिणाम जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी पात्रता स्थिति की जांच कर सकते हैं।

यूपी तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर कुल 63693 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यूपीएसएसएससी टेक्निकल असिस्टेंट एलिजिबिलिटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

आयोग द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2759 तकनीकी सहायक ग्रुप सी के पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी 2026 मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

Also readUPSSSC: भेषजिक, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बीसीजी तकनीशियन आंसर की पर 8 जुलाई तक दर्ज करें आपत्तियां

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा के लिए सभी श्रेणियों के लिए निर्धारित कट-ऑफ 0.24 अंक से कम अंक प्राप्त करने वाले 2 अभ्यर्थियों को छोड़कर शार्टलिस्ट 63693 अभ्यर्थियों के परिणाम को यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।”

यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि और प्रवेश पत्र के संबंध में सूचना उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना अनिवार्य है।

UPSSSC Technical Assistant Group C Eligibility Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी तकनीकी सहायक ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 पात्रता परिणाम जांच सकते हैं:

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘Important Announcement’ सेक्शन में जाएं।
  • ‘प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों का परिणाम’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • उम्मीदवार अपना परिणाम जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications