JPSC Civil Judge Answer Key 2023: झारखंड सिविल जज आंसर की जारी, 4 अप्रैल तक चैलेंज
Saurabh Pandey | April 1, 2024 | 07:01 PM IST | 1 min read
जेपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आवेदक 4 अप्रैल शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जेपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जेपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आवेदक 4 अप्रैल शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति ई-मेल आईडी-objection2223@jpsc.gov.in पर भेजना होगा। उम्मीदवारों को प्रश्न के साक्ष्य, क्रम संख्या और पंजीकरण संख्या सहित पीडीएफ प्रारूप में सुझाव प्रस्तुत करने होंगे।
जेपीएससी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Also read BSPHCL Recruitment 2024: बीएसपीएचसीएल भर्ती के लिए आवेदन bsphcl.co.in पर शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
JPSC Civil Judge Answer Key 2023 pdf Download का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिविल जज 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- इसके बाद आंसर की का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की कुल 138 रिक्तियों को भरना है। जेपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 22 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए थी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई