JPSC ACF Answer Key 2025: झारखंड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्तियां दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | July 29, 2025 | 08:10 AM IST | 2 mins read
झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के प्रोविजनल आंसर की पर 4 अगस्त को शाम 5 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 03/2024 के अंतर्गत सहायक वन संरक्षक (ACF) पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जेपीएससी एसीएफ प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड एसीएफ प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के प्रोविजनल आंसर की पर 4 अगस्त को शाम 5 बजे तक आपत्तियां उठा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
नोटिस में कहा गया, “परीक्षा मॉडल उत्तर कुंजी के विरुद्ध अपने आपत्ति/ सुझाव 28 जुलाई, 2025 को शाम 5:00 बजे से 4 अगस्त, 2025 को दोपहर 5:00 बजे तक आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर उपलब्ध OTR के माध्यम से लॉगिन कर के संबंधित प्रश्न के विरुद्ध सुझाया गया उत्तर (आधार/ साक्ष्य/ Source के साथ) दे सकते हैं।”
जेपीएससी एसीएफ प्रोविजनल आंसर की सीरीज-ए, सीरीज-बी, सीरीज-सी और सीरीज-डी प्रश्नपत्र के लिए एक ही पीडीएफ में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार झारखंड एसीएफ आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
झारखण्ड सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आयोजन 13 जुलाई को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से झारखंड राज्य में कुल 78 सहायक वन संरक्षक के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए जेपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।
JPSC ACF Provisional Answer Key 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेपीएससी एसीएफ प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन में ‘ACF Advt.No.-03/2024’ पर क्लिक करें।
- पेज स्क्रॉल करें और मॉडल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- जेपीएससी एसीएफ आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार