Santosh Kumar | June 8, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read
जोसा काउंसलिंग 2026 शेड्यूल के अनुसार, अथॉरिटी 10 जून को जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करेगी।

नई दिल्ली: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) 2026 ने आज मॉक सीट एलोकेशन राउंड-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर जाकर अपना सिम्युलेटेड अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। यह मॉक अलॉटमेंट जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड 2026 के आधार पर आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन की संभावनाओं को समझने के लिए जारी किया गया है।
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी ने जोसा काउंसलिंग 2026 की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं। शेड्यूल के अनुसार, अथॉरिटी 10 जून को जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करेगी।
अथॉरिटी ने 2 जून को जोसा 2026 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट किया था। यह उन आवेदकों के लिए है जो जेईई मेंस 2026 या जेईई एडवांस्ड परीक्षा के जरिए टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं।
जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, और उसके बाद सीट अलॉटमेंट, सीट एक्सेप्टेंस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस का भुगतान शामिल है। अथॉरिटी ने आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया।
जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट 1 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालना करना होगा-
उम्मीदवारों को जोसा काउंसलिंग के जरिए फाइनल एडमिशन मिलेगा। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था और अपनी पसंद सेव कर ली थीं, वे अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए अपनी संभावित सीट अलॉटमेंट देख सकेंगे।
जो उम्मीदवार 9 जून तक अपनी पसंद को सेव या उनमें बदलाव करते हैं, उन्हें मॉक सीट अलॉटमेंट राउंड 2 के लिए भी कंसीडर किया जाएगा, जो 10 जून को जारी होने वाला है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
सीबीएसई क्लास 12 के वे स्टूडेंट्स जिनके मार्क्स 75% (जनरल, ओबीसी-एनसीएल और जनरल-ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए) या 65% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए) की तय सीमा से कम हैं, उन्हें भी चॉइस-फिलिंग प्रोसेस में शामिल होने की इजाजत दे दी गई है।
Santosh Kumar