JNVST Class 6 Answer Key 2025: जेएनवीएसटी क्लास 6th आंसर की, कटऑफ अंक navodaya.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 9, 2025 | 07:00 PM IST | 2 mins read
जेएनवीएससी कक्षा 6 परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्रों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज यानी 9 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 (JNVST 2025) कक्षा 6 के लिए आंसर की और कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर छात्र जेएनवी क्लास 6th आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: JNV Class 6 Question Paper 2025
एनवीएस ने नोटिस में कहा कि, “ग्रामीण-अनारक्षित कोटे के लिए केवल ब्लॉकवार आरक्षण है। इसलिए, एक ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए कट-ऑफ अंक समान नहीं हो सकते हैं।” कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2025 का आयोजन 18 जनवरी, 2025 को किया गया था।
CUT-OFF MARKS FOR CLASS VI JNVST 2025: विवरण
नवोदय विद्यावय समिति की ओर से जेएनवीएसटी 2025 कटऑफ पीडीएफ 291 पेज में जारी की गई है। कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी कटऑफ 2025 पीडीएफ में निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- राज्य का कोड
- राज्य का नाम
- जिला कोड
- जिला का नाम
- ब्लॉक नंबर
- जेंडर
- कोटा
- कटऑफ अंक
Also read JNVST 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए कितने अंक चाहिए? कट ऑफ मार्क्स जानें
JNVST 2025 Answer Key Class 6: नवोदय विद्यालय आंसर की
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सेट ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के और एल के लिए जेएनवीएससी 2025 आंसर की जारी की गई है। इसके अलावा, एनवीएस ने ए-पंजाबी, बी-पंजाबी, सी-पंजाबी, डी-पंजाबी, ई-पंजाबी, एफ-पंजाबी, जी-पंजाबी, एच-पंजाबी, आई-पंजाबी, जे-पंजाबी, के-पंजाबी और एल-पंजाबी सेट की भी आंसर की जारी की है।
जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करेक नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आंसर की और कटऑफ अंक डाउनलोड कर सकते हैं:
- नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें व महत्वपूर्ण लिंक टैब में ‘Downloads’ पर क्लिक करें।
- अब, कक्षा 6 की आंसर की और कटऑफ पीडीएफ लिंक दिखाई देगी।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी