JNV Admit Card 2025 Class 6: जेएनवी एडमिट कार्ड कक्षा 6 चरण 2 प्रवेश परीक्षा के लिए navodaya.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | March 19, 2025 | 06:49 PM IST | 2 mins read
कक्षा 6 जेएनवीएसटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शीतकालीन सत्र के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 (JNVST 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: JNVST Class 6 Registrations 2027-28 Open - Apply Here
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: NVS Class 6 Question Paper 2024-25
कक्षा 6 जेएनवीएसटी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। जेएनवी क्लास 6 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जेएनवी क्लास 6 फेज 2 एंट्रेंस एग्जाम 2025 का आयोजन 12 अप्रैल, 2025 को किया जाएगी। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जेएनवी चयन परीक्षा देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। जेएनवीएसटी प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाता है।
जेएनवीएसटी चयन परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1.25 अंक दिया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नवोदय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Navodaya Admit Card Class 6 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?
नवोदय प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र व उनके अभिभावक नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से जेएनवी एडमिट कार्ड क्लास 6 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 पर जाएं।
- जेएनवी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2025 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर जेएनवी हाल टिकट 2025 प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
Navodaya Admit Card Class 6 Exam Date 2025: परीक्षा पैटर्न
जेएनवीएसटी कक्षा 6 की परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 100 अंकों के लिए 80 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल विषय हैं:
| सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अंक | अवधि |
|---|---|---|---|
| मेंटल एबिलिटी टेस्ट | 40 | 50 | 60 मिनट |
|
अर्थमेटिक टेस्ट
|
20 | 25 | 30 मिनट |
| लैंग्वेज टेस्ट | 20 | 25 | 30 मिनट |
| कुल | 80 | 100 | 2 घंटा |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम