JNV NVS Exam 2024: जेएनवी 9वीं, 11वीं कक्षा के लिए लेटरल प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को, देखें जरूरी दिशा-निर्देश
Santosh Kumar | February 9, 2024 | 09:53 AM IST | 2 mins read
जेएनवी एनवीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) कल यानी 10 फरवरी को कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए लेटरल प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। जेएनवी एनवीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एनवीएस कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनवीएस प्रवेश परीक्षा डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नवोदय कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
एनवीएस प्रवेश परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। कक्षा 9वीं की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं 11वीं की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति की आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2023 से शुरू हुई थी जो 15 नवंबर को समाप्त हुई। अभ्यर्थियों को 16 और 17 नवंबर को आवेदन सुधार विंडो की सुविधा प्रदान की गई थी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब परीक्षा आयोजित की जा रही है. आइए जानते हैं जेएनवी एनवीएस लेटरल प्रवेश परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में।
JNV NVS Exam 2024: परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम शुरू होने से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- परीक्षा कक्ष के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- इलेक्ट्रिक डिवाइस के साथ पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो आईडी प्रमाण रखना आवश्यक है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुएं ले जानी चाहिए।
- परीक्षा के दौरान किसी भी आवेदक के पास कोई निषिद्ध वस्तु पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा और विकलांग उम्मीदवारों के मामले में 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।
- छात्रों को ओएमआर शीट में उत्तर देना होगा। जिसके तहत शीट पर जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- ओएमआर शीट पर गलत जानकारी भरने के बाद अभ्यर्थी को दूसरी शीट नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल