JNU: जेएनयू की डिग्रियां केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी हैं - प्रधान
Press Trust of India | January 13, 2026 | 08:50 AM IST | 1 min read
JNU Convocation 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्नातक राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का 9वां दीक्षांत समारोह 12 जनवरी, 2026 को आयोजित किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जेएनयू से स्नातक की उपाधि हासिल करने वाले छात्रों से कहा कि विश्वविद्यालय की डिग्रियां केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी हैं।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जेएनयू ने दशकों के निरंतर शैक्षणिक योगदान के माध्यम से अकादमिक उत्कृष्टता की एक मजबूत और विशिष्ट विरासत का निर्माण किया है, जहां आलोचनात्मक सोच इसके लोकाचार का मूल है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का जेएनयू का दौरा उस घटना के कुछ दिनों बाद हुआ है, जब परिसर के अंदर कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर नारेबाजी की थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के स्नातक राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। जेएनयू के 9वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी शामिल हुए।
प्रधान ने कहा, ‘‘जेएनयू की डिग्रियां केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी हैं। स्नातक छात्रों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे समावेशिता, सामाजिक न्याय और जिम्मेदारी की जेएनयू की विरासत को कायम रखें और उसे और मजबूत करें, हाशिए पर पड़े लोगों की आवाज बनें और समाज में असमानताओं को कम करने में सक्रिय रूप से योगदान दें।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच