JMI Entrance Test 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा तारीखों में बदलाव
Saurabh Pandey | March 27, 2024 | 05:04 PM IST | 1 min read
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से जेएमआई प्रवेश परीक्षा 2024 की तारीखों में बदलाव की जानकारी दी है।
नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए अपनी प्रवेश परीक्षाएं लोकसभा चुनावों की तारीखों के चलते स्थगित कर दी हैं। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय अब 9, 10 और 11 जून, 2024 को जेएमआई प्रवेश 2024 का आयोजन करेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जेएमआई प्रवेश परीक्षा 2024 तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
जेएमआई विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से जेएमआई प्रवेश परीक्षा 2024 की तारीखों के पुनर्निर्धारण की सूचना दी। उम्मीदवार जो जेएमआई प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी देख सकते हैं। पिछले कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 24, 25 और 26 मई को आयोजित होने वाली थीं। हालांकि, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
|
विषय कोड |
कोर्स का नाम |
नई तारीख |
दिन |
समय |
|---|---|---|---|---|
|
M08 |
एम.ए. (इकॉनोमिक्स) |
09-06-2024 |
रविवार |
9:30 बजे से 11:30 बजे तक |
|
M15 |
एम.ए (अप्लाइड सायकॉलोजी) |
09-06-2024 |
रविवार |
11:30 बजे से 1:00 बजे तक |
|
D01 |
डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग |
09-06-2024 |
रविवार |
2:30 बजे से 4:30 बजे तक |
|
M55 |
एमबीए, एमबीए (आईबी) एमबीए (एंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस) |
09-06-2024 |
रविवार |
2:30 बजे से 5:30 बजे तक |
|
B22 |
बीएड. |
10-06-2024 |
सोमवार |
10 बजे से 1:00 बजे तक |
|
M14 |
एमए (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) |
10-06-2024 |
सोमवार |
2:30 बजे से 4:00 बजे तक |
|
M01 |
एमए (अरबी) |
10-06-2024 |
सोमवार |
2:30 बजे से 4:00 बजे तक |
|
M13 |
एमए (सोशल वर्क) |
11-06-2024 |
मंगलवार |
9:30 बजे से 11:00 बजे तक |
|
M05 |
एमए (अंग्रेजी |
11-06-2024 |
मंगलवार |
11:30 बजे से 1:00 बजे तक |
|
B39 |
बीएससी (एयरोनॉटिक्स) |
11-06-2024 |
मंगलवार |
11:30 बजे से 1:00 बजे तक |
|
M54 |
एमसीए |
11-06-2024 |
मंगलवार |
2:30 बजे से 4:00 बजे तक |
|
M06 |
एमए (इतिहास) |
11-06-2024 |
मंगलवार |
2:30 बजे से 4:00 बजे तक |
Also read JMI Short-Term Skill Based Courses: जामिया मिलिया इस्लामिया में शॉर्ट टर्म कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल