JMI Admission 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शॉर्ट टर्म कोर्सेस के लिए पंजीकरण शुरू, 18 अगस्त लास्ट डेट
Saurabh Pandey | August 7, 2024 | 02:48 PM IST | 1 min read
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में स्किल बेस्ड शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रमों में बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग, परफॉर्मेंस मार्केटिंग, डेटा विज्ञान सहित कई कोर्स शामिल हैं।
नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप के तहत विभिन्न प्रकार के स्किल बेस्ड शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। ये पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में व्यावहारिक कौशल एवं ज्ञान से लैस करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
जेएमआई में इन स्किल बेस्ड शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रस्तावित स्किल बेस्ड शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रम निम्नलिखित हैं-
- बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग
- परफॉर्मेंस मार्केटिंग
- डेटा विज्ञान
- एआई और एमएल
- एथिकल हैकिंग
- साइबर सुरक्षा
- ऑडियो-वीडियो एडिटिंग
- सिलाई - कढ़ाई के बेसिक्स
- एडवांस्ड सिलाई - कढ़ाई
- ब्यूटीशियन ट्रेनिंग के बेसिक्स
- एडवांस्ड ब्यूटीशियन ट्रेनिंग
- बेकरी ट्रेनिंग के बेसिक्स
- एडवांस्ड बेकरी ट्रेनिंग
- लर्न यू आई /यू एक्स
ये पाठ्यक्रम लोगों को नए कौशल विकसित करने, अपनी पेशेवर क्षमताओं में इजाफा करने तथा अपनी रोजगार क्षमता में सुधार करने का अवसर प्रदान करते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल