JKBOSE Class 10 Result 2024: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं रिजल्ट jkresults.nic.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | June 13, 2024 | 10:57 PM IST | 1 min read
जेके बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट सॉफ्ट और हार्ड दोनों जोन के लिए घोषित किए गए हैं। सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए JKBOSE परीक्षाएं 11 मार्च से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि हार्ड जोन क्षेत्रों के लिए परीक्षाएं 4 अप्रैल से 9 मई, 2024 तक आयोजित की गईं।
नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने जम्मू-कश्मीर बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। जो छात्र जम्मू-कश्मीर 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना जेके 10वीं रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र जेकेबीओएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग कर सकते हैं।
इस वर्ष कुल 146,136 छात्रों ने नामांकन किया था, जिनमें से 115816 ने जेकेबीओएसई कक्षा 10 परीक्षा 2024 उत्तीर्ण की है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.25% दर्ज किया गया। लड़कियों ने 81.10% के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.33% रहा।
विषयवार पास प्रतिशत
- अंग्रेजी: 83%
- गणित: 88%
- हिंदी: 96%
- उर्दू: 91%
- विज्ञान: 87%
- सामाजिक अध्ययन: 92%
JKBOSE Class 10 Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
- अब रिजल्ट लिंक क्लिक करें।
- रिजल्ट विंडो तक पहुंचने के लिए 'जेके बोर्ड 10वीं परिणाम 2024' का लिंक पर जाएं।
- अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेकेबीओएसई 10वीं परिणाम 2024 की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अब इसे डाउनलोड करें और सेव कर लें।
Also read NEET UG 2024: नीट यूजी काउंसलिंग 6 जुलाई से; शिक्षा मंत्री ने किया पेपर लीक की अटकलों का खंडन
जेके बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट सॉफ्ट और हार्ड दोनों जोन के लिए घोषित किए गए हैं। सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए JKBOSE परीक्षाएं 11 मार्च से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि हार्ड जोन क्षेत्रों के लिए परीक्षाएं 4 अप्रैल से 9 मई, 2024 तक आयोजित की गईं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार