JTMACCE 2025: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य री-एग्जाम की फाइनल आंसर की jssc.jharkhand.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | June 6, 2026 | 04:59 PM IST | 1 min read
आयोग ने साफ किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है और इसमें अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत 8 मई को आयोजित दोबारा परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यह घोषणा उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ी थी।
आयोग ने साफ किया है कि दोबारा परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है और इसमें अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार आंसर की को रिस्पॉन्स शीट से मिलाकर अपने स्कोर का पता लगा सकते हैं।
JTMACCE 2025 Final Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम से प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा की फाइनल आंसर की देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर संबंधित री-एग्जाम की फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- जेटीएमएसीसीई 2025 अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
JTMACCE 2025: डीवी की प्रक्रिया 8 जून को
जारी अधिसूचना के अनुसार, पुनर्परीक्षा की फाइनल आंसर की 8 जून तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी पहले ही किया गया है।
शेड्यूल के अनुसार, डीवी की प्रक्रिया 8 जून को आयोग के नामकोम, रांची स्थित कार्यालय में दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं कि दोनों शिफ्ट के उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन वाली जगह (आयोग कार्यालय, कालीनगर, टी गार्डन, नामकुम, रांची) पर अपने तय समय से एक घंटे पहले हर हाल में पहुंचना होगा।
अगली खबर
]UGC NET June Exam 2026: यूजीसी नेट सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम शेड्यूल ugcnet.nta.nic.in पर जारी, 22 जून से परीक्षा
यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 87 विषय शामिल होंगे। उम्मीदवार अब अपने संबंधित विषयों के लिए परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल