Trusted Source Image

JTMACCE: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य परीक्षा के लिए 8 जून से होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शेड्यूल जारी

Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा माध्यमिक आचार्य परीक्षा के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच 8 जून 2026 को दो पालियों में की जाएगी। छूटे हुए अभ्यर्थियों को 12 जून को मौका मिलेगा, जिसके बाद अनुपस्थित रहने वालों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

यदि कोई अभ्यर्थी जांच में शामिल नहीं होता या जरूरी दस्तावेज पेश नहीं करता, तो आयोग उसकी अभ्यर्थिता समाप्त कर सकता है।(आधिकारिक वेबसाइट)
यदि कोई अभ्यर्थी जांच में शामिल नहीं होता या जरूरी दस्तावेज पेश नहीं करता, तो आयोग उसकी अभ्यर्थिता समाप्त कर सकता है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025' के लिए आयोग द्वारा लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह जांच प्रक्रिया 8 जून 2026 को आयोग के नामकोम, रांची स्थित कार्यालय में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

आयोग के अनुसार, प्रमाणपत्रों की जांच दो शिफ्टों में होगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। आयोग ने सख्त निर्देश दिया है कि दोनों पालियों के अभ्यर्थी अपने निर्धारित समय से एक घंटा पहले जांच स्थल (आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकोम, रांची) पर निश्चित रूप से पहुंच जाएं।

साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में भरी गई जानकारियों के समर्थन में निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति, एक स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति और हाल ही में खींचे गए दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर आना अनिवार्य है। दस्तावेजों को नीचे दिए गए क्रम में व्यवस्थित करना होगा-

  1. परीक्षा के लिए जारी किया गया प्रवेश पत्र
  2. शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र और अंक पत्र
  3. आरक्षण एवं स्थानीयता संबंधी प्रमाण पत्र (जाति, आय, संपत्ति और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र - यदि लागू हो)
  4. खेलकूद कोटा, दिव्यांगता श्रेणी या भूतपूर्व सैनिक होने से संबंधित आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Also read DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने टीजीटी समेत 1,979 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की, 16 जून से आवेदन

अनुपस्थित रहने वालों को 12 जून को मिलेगा अंतिम मौका

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश 8 जून 2026 को निर्धारित कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें आयोग ने एक आखिरी अवसर दिया है। ऐसे अनुपस्थित अभ्यर्थी 12 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपने प्रमाणपत्रों की जांच करा सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा और अनुपस्थित रहने वालों का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाना उम्मीदवार का अंतिम चयन नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर आयोग इस सूची से अलग अन्य अभ्यर्थियों को भी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए बुला सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications