JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 2 जून तक बढ़ी, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | May 21, 2026 | 12:47 PM IST | 2 mins read

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 2 जून 2026 कर दिया गया है। इसके तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए परीक्षा शुल्क 1,300 से 1,500 के बीच है और न्यूनतम पासिंग मार्क्स 55% से 60% तय किए गए हैं।

झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 2 जून तक आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई थी।

यह परीक्षा राज्य भर के प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) विद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करेगी। चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी, और उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार झारखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र होंगे।

JTET 2026: आयु सीमा

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत छूट दी जाएगी। इसका अर्थ यह है कि जेटीईटी के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीयता के मानदंडों को पूरा करने वाले किसी भी आयु वर्ग के उम्मीदवार जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand TET 2026: पात्रता मानदंड

जेटीईटी परीक्षा को दो स्तरों पर आयोजित किया जाएगा, जिनकी शैक्षणिक योग्यताएं इस प्रकार हैंः

  • लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) - उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed) या समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

  • लेवल-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही B.Ed या D.El.Ed की डिग्री होना आवश्यक है।

Jharkhand TET 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग (Category)
प्राथमिक स्तर(कक्षा 01 से 05) के लिए
उच्च प्राथमिक स्तर(कक्षा 06 से 08) के लिए
दोनों स्तर(प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक) के लिए
सामान्य वर्ग (General)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
पिछड़ा वर्ग - 1 (BC-I)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
पिछड़ा वर्ग - 2 (BC-II)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
1,300 रुपये
1,300 रुपये
1,500 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये
दिव्यांग (PwD)
700 रुपये
700 रुपये
800 रुपये

Also read UPSC CDS 2 Recruitment 2026: भारतीय सेना के विभिन्न अंगों में 451 पदों पर भर्ती, 9 जून तक आवेदन करें आवेदन

JTET 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स

वर्ग (Category)
कुल प्राप्तांक न्यूनतम (%)
सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
60
पिछड़ा वर्ग - 1 / पिछड़ा वर्ग - 2 (BC-I / BC-II)
55
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह / दिव्यांग
52
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]