Saurabh Pandey | May 21, 2026 | 10:51 AM IST | 3 mins read
यूपीएससी एनडीए, एनए (II) परीक्षा 2026 के तहत भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए कुल 394 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए 12वीं पास या अंतिम वर्ष के अविवाहित उम्मीदवार 9 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II), 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 9 जून है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग विंग्स में कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी पद आरक्षित किए गए हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के तहत थल सेना (Army) में 208 पद, नौसेना (Navy) में 42 पद और वायु सेना (Air Force) में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी मिलाकर कुल 120 पद शामिल हैं। इसके अलावा, नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) के अंतर्गत 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विभिन्न विंग्स के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं निम्नलिखित रूप से निर्धारित की गई हैं-
इस परीक्षा में केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही भाग लेने के पात्र हैं। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद का नहीं होना चाहिए।
सामान्य और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिला उम्मीदवारों और जेसीओ/एनसीओ/अन्य रैंक के बच्चों को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख से पहले ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जा सकते हैं। कोई भी प्रवेश पत्र डाक (Post) या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे अकाउंट बनाते समय एक वैलिड और सक्रिय ईमेल आईडी ही दें, क्योंकि आयोग उम्मीदवारों से संपर्क करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम (ईमेल) का उपयोग कर सकता है।
यूपीएससी एनडीए, एनए भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा-
विषय | कोड | अवधि (Duration) | अधिकतम अंक |
गणित (Mathematics) | 01 | 2½ घंटे | 300 |
सामान्य योग्यता परीक्षण (General Ability Test) | 02 | 2½ घंटे | 600 |
कुल (Total) | 900 | ||
एसएसबी टेस्ट/इंटरव्यू (SSB Test/Interview): | 900 |
चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को सेना के कड़े मानदंडों के अनुसार शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा और एसएसबी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का विस्तृत मेडिकल और फिजिकल टेस्ट बोर्ड द्वारा किया जाएगा, जिसमें वजन, ऊंचाई, दृष्टि (Eye Sight) और सीने के माप की जांच की जाएगी। वायु सेना (Flying Branch) के लिए विशेष रूप से लेग लेंथ, थाई लेंथ और सिटिंग हाइट का सटीक मापन किया जाता है। शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ उम्मीदवार ही अंतिम रूप से चुने जाएंगे।