Jharkhand SSC Teacher Recruitment 2024: झारखंड एसएससी शिक्षक भर्ती संशोधित शेड्यूल जारी, परीक्षा तिथि देखें
Abhay Pratap Singh | January 12, 2024 | 12:37 PM IST | 1 min read
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग शिक्षक भर्ती 2024 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग जल्द ही रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलेगा। परीक्षा 10 फरवरी 2024 से आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग शिक्षक भर्ती 2024 (JSSC Teacher Recruitment 2024) प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा तिथि संशोधित किया है। जेएसएससी परीक्षा अब 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
कोर्ट के फैसले के अनुपालन में आयोग जल्द ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण पोर्टल खोलेगा। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर ली है, वे सहायक शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों की संख्या और आवश्यक परीक्षा दिनों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के समापन के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
जेएसएससी (Jharkhand Staff Selection Commission) ने कुल 26,001 पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की है। इनमें से 11,000 झारखंड पीआरटी के लिए और 15,001 झारखंड टीजीटी पदों के लिए जारी किए गए हैं।
JSSC Teacher Recruitment 2024:
झारखंड शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- JPSTAACCE ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड क्रिएट करने के लिए आवश्यक जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- पंजीकरण के समय प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फिर आप प्रिटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन