Jharkhand PECE 2026: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, 5 जुलाई को होगा एग्जाम
Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 11:38 AM IST | 2 mins read
झारखंड पॉलिटेकनिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत राज्य के सभी राजकीय (सरकारी), पीपीपी मोड और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाएगा।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 'पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026' का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 जून तक है।
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद यदि उसमें कोई त्रुटि रह जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए आवेदन सुधार विंडो 18 से 19 जून तक खुली रहेगी।
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत राज्य के सभी राजकीय (सरकारी), पीपीपी मोड और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा रांची और दुमका स्थित टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटरों के मैकेनिकल इंजीनियरिंग (टूल एंड डाई) कोर्स में भी इसी परीक्षा के जरिए दाखिला होगा।
JCECEB PECE 2026: पात्रता मानदंड
- मूल निवासी - आवेदक को भारत का नागरिक होने के साथ-साथ झारखंड राज्य का स्थायी या स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- अपीयरिंग छात्र - जो छात्र इस साल (2026 में) 10वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, एडमिशन के समय उन्हें पास होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
- आयु सीमा - माइनिंग इंजीनियरिंग (खनन) शाखा के लिए न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए। अन्य किसी भी ब्रांच के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा तय नहीं है।
Jharkhand PECE 2026: आवेदन शुल्क
|
कोटि
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य वर्ग (EWS सहित) / पिछड़ी जाति-I / पिछड़ी जाति-II
|
650 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / सभी कोटि की महिलाएं
|
325 रुपये
|
|
दिव्यांगजन (PwD)
|
शुल्क भुगतान से छूट
|
Jharkhand PECE 2026: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर दिए गए लिंक "Click Here for All Online Application Submission-JCECEB 2026" पर क्लिक करके छात्र दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट के 'Download' सेक्शन से मार्ग निर्देशिका (Prospectus) जरूर पढ़ लें।
Jharkhand PECE 2026: परीक्षा तिथि
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
यह प्रवेश परीक्षा राज्य के प्रमुख जिला मुख्यालयों - रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो और पलामू में आयोजित की जाएगी।
यह प्रवेश परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (OMR Sheet आधारित) होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। छात्रों की सुविधा के लिए प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। इसमें राज्य सरकार की नवीनतम आरक्षण नीति लागू होगी।
Jharkhand PECE 2026: हेल्पलाइन नंबर
किसी भी प्रकार की पूछताछ या समस्या के लिए छात्र कार्यालय के वर्किंग डेज में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 9264473891, 8264473893
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच