NMMS Jharkhand Exam 2023: झारखंड एनएमएमएस परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 6, 2024 | 10:14 AM IST | 1 min read
झारखंड एनएमएमएस परीक्षा 2023 का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
नई दिल्ली: एससीईआरटी झारखंड ने नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) एडमिट कार्ड 2023-24 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरा था, वे राज्य की आधिकारिक वेबसाइट jac-nmms.com से एनएमएमएस हॉल टिकट 2023-24 डाउनलोड कर सकते हैं।
NMMS Jharkhand Exam 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने पंजीकरण नंबर, नाम और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि एनएमएमएस परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। झारखंड एनएमएमएस परीक्षा 2023-24 कक्षा 8 के न्यूनतम 55% अंकों वाले छात्रों को परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा।
NMMS 2023-24 परीक्षा दो खंडों में विभाजित होगी मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और शैक्षिक योग्यता (SAT)। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को MAT और SAT दोनों परीक्षाओं में कम से कम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों से संबंधित छात्रों को न्यूनतम 32% की आवश्यकता होती है।
NMMS Jharkhand Admit Card 2023-24: कैसे डाउनलोड करें?
Jharkhand NMMS Admit Card 2023-24 प्राप्त करने की प्रक्रिया उम्मीदवारों को नीचे विभिन्न चरणों द्वारा समझाई गई है। अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनएमएमएस परीक्षा 2023-24 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jac-nmms.com पर जाएं।
-
होमपेज पर "Download Jharkhand NMMS Admit Card 2023-24" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण नंबर, नाम, और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करें।
-
उसके बाद, एनएमएमएस छात्रवृत्ति हॉल टिकट 8वीं डाउनलोड करने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
-
प्रवेश पत्र को डाउनलोड होने के बाद इसका प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’